India NewsState Newsदिल्ली

BBC: आयकर विभाग का सर्वे बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर, वित्तीय अनियमितता के आरोप

BBC: दिल्ली के साथ ही मुंबई के बीबीसी दफ्तर पर भी सर्वे हुआ है। सभी कर्मचारियों को घर भेज दिया गया। आयकर विभाग के बीबीसी के लंदन....

BBC: दिल्ली के साथ ही मुंबई के बीबीसी दफ्तर पर भी सर्वे हुआ है। सभी कर्मचारियों को घर भेज दिया गया। आयकर विभाग के बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी सर्वे की जानकारी दे दी गई है।

दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग के सर्वे की खबर: Income Tax Survey on BBC

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग के सर्वे की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। सभी कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी सर्वे की जानकारी दे दी गई है। आपको बता दें कि आयकर विभाग ने दिल्ली के साथ ही बीबीसी के मुंबई स्थित दफ्तर पर भी सर्वे किया है।

BBC: आयकर विभाग के सर्वे बीबीसी के ठिकानों पर वित्तीय अनियमितता के आरोप में हुआ है

आयकर विभाग के सर्वे बीबीसी के ठिकानों पर वित्तीय अनियमितता के आरोप में हुआ है। 20-22 ठिकानों पर करीब यह सर्वे हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15-20 सदस्यों वाली आयकर विभाग की टीमें बीबीसी के दफ्तर पहुंची और सर्वे शुरू कर दिया। दफ्तर में अंदर आने और बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं बीबीसी पर कांग्रेस पार्टी ने आईटी के सर्वे की खबर के बाद सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘पहले उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया और अब आयकर विभाग ने बीबीसी पर छापा मारा है। यह अघोषित तौर पर आपातकाल है’।

Show More

Related Articles

Back to top button