India NewsState News
Chandauli: मुगलसराय की रविनगर कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट, दो लोगों के उड़े चिथड़े
Chandauli: चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रविनगर कॉलोनी में शुक्रवार को एक मैजिक वाहन पर लदे ऑक्सीजन...

- मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी
Chandauli: चंदौली/ वाराणसी, 30 दिसम्बर, चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रविनगर कॉलोनी में शुक्रवार को एक मैजिक वाहन पर लदे ऑक्सीजन सिलेंडर को उतारने के दौरान अचानक धमाका हो गया। हादसे में निकट खड़े दो लोगों के चिथड़े उड़ गये।
ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट, दो लोगों के उड़े चिथड़े: Chandauli
रविनगर कॉलोनी स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास मैजिक गाड़ी से दो लोग ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहे थे। उसी दौरान वहां से ईंट लदा ट्रैक्टर भी गुजर रहा था। इतने में अचानक एक सिलेंडर में धमाका हो गया। इससे दो लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। मृतकों के शरीर के अंग 100 मीटर दूर तक बिखर गये। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।