India Newsछत्तीसगढ़
Chhattisgarh Weather Report: छत्तीसगढ़ में जबरदस्त ठंड ,कोरिया जिला में पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस पर
Chhattisgarh Weather Report: छत्तीसगढ़ में जबरदस्त ठंड ,कोरिया जिला में पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस पर

Chhattisgarh Weather Report: पूरे प्रदेश में जबरदस्त ठंड पड़ रही है।
- आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहे है।
- राज्य के अनेक जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
- कोरिया, कोरबा, बिलासपुर औऱअंबिकापुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
- शनिवार को कोरिया प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।
- वहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
पेण्ड्रा रोड
सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसकी वजह से वहां घना कोहरा छाया है। पेण्ड्रा रोड में भी पाला पड़ रहा है। कवर्धा के चिल्फी घाटी में बर्फ की बिछ गई है।राजनांदगांव में 10.6 और दुर्ग में 8.6 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। बस्तर संभाग के कांकेर में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान है। नारायणपुर में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
- जशपुर में यह 4 डिग्री और सरगुजा में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
- बिलासपुर संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
- वहीं रायपुर संभाग में बलौदा बाजार का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।
- रायपुर में पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।
- दुर्ग में कबीरधाम जिला सबसे ठंडा है।
- कोरबा में अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 10.9 के आस पास रहने वाला है।
- रायपुर में जनवरी का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस है। इसे 18 जनवरी 1908 को रिकॉर्ड किया गया था।
- उसके पहले या उसके बाद कभी इतनी ठंड रिकॉर्ड नहीं हुई है।
- 2 से 4 डिग्री तापमान
2 से 4 डिग्री तापमान: Chhattisgarh Weather Report
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों में 2 से 4 डिग्री तापमान में गिरावट हो सकती है।बस्तर संभाग में 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है।
Read Also: Delhi Temperature Today: दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, रिज में पारा 1.5