Covid-19India News
Covid-19 Alert: चीन और जापान सहित 5 देशों के यात्रियों के लिए RTPCR जांच अनिवार्य
Covid-19 Alert: केन्द्र सरकार ने चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों...

Covid-19 Alert: नई दिल्ली, 29 दिसंबर, केन्द्र सरकार ने चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर जांच को अनिवार्य कर दिया है।
5 देशों के यात्रियों के लिए RTPCR जांच अनिवार्य: Covid-19 Alert
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दुनिया विशेषकर इन देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इन देशों से आने वाले यात्रियों को 1 जनवरी से एयर सुविधा पोर्टल पर 72 घंटे पुरानी कोविड नेगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट अपलोड करनी होगी।
यह आवश्यकता भारत आने पर आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों के रेंडम दो प्रतिशत परीक्षण के अतिरिक्त है।