Covid-19 In Jharkhand: झारखंड के लोहरदगा में मिले सबसे अधिक कोरोना के 14 नए केस

Covid-19 In Jharkhand: रांची, 24 अगस्त (हि.स.)। झारखंड के लोहरदगा जिले में सबसे अधिक कोरोना के 14 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना के 351 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 97 मरीज केवल पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )में है।
बुधवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 52 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 50 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से चार, चतरा से दो, देवघर से दो, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दस, गुमला से दो, हजारीबाग से तीन, लातेहार से चार,
लोहरदगा से 14, पलामू से दो और रांची से छह मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 763 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 25 लाख, 38 हजार, 324 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 351 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 82 मरीज ठीक हुए हैं।