Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में छाया रहा कोहरा
Delhi-NCR: उत्तरी पश्चिमी भारत के इलाकों में सर्दी की ठिठुरन कई दिनों से बनी हुई है। गुरुवार को नम हवा के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में ठंड से.

उत्तरी पश्चिमी भारत के इलाकों में सर्दी की ठिठुरन कई दिनों से बनी हुई है। गुरुवार को नम हवा के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी सी राहत मिली थी। इस कारण से गुरूवार के दिन में तापमान में बढ़ोतरी हुई और सर्दी में भी गर्मी जैसा अहसास हुआ। वहीं, दूसरे दिन शुक्रवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा नजर आया। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रहने की पूरी संभावना है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आस पास दर्ज हुआ। बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास चल रहा था। इस कारण से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, लेकिन बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई थी और ठंड से राहत मिली।
नए साल से लौटने वाली है कड़ाके की ठंड: Delhi-NCR
मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होनी शुरू हो जाएगी। चार जनवरी से तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में घने से घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान लगया जा रहा हैं।
वहीं मौसम विभाग ने एक से दो जनवरी को शीत लहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में यह शीत लहर होगी, जिसका
असर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, व पंजाब में देखने को मिलेगा।