Dhanbad Hospital Fire: धनबाद के हाजरा हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपति समेत 5 की मौत
Dhanbad Hospital Fire: शहर के जानेमाने हाजरा हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से डॉक्टर दंपति समेत पांच लोगों की मौत...

Dhanbad Hospital Fire: धनबाद, 28 जनवरी, शहर के जानेमाने हाजरा हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से डॉक्टर दंपति समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है।
डॉक्टर दंपति समेत 5 की मौत: Dhanbad Hospital Fire
जानकारी के अनुसार बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित शहर के जानेमाने हाजरा क्लिनिक एवं अस्पताल में देर रात करीब 1 बजे आग लग गई। जिससे डॉ. विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉ. प्रेमा हाजरा और उनकी मेड तारा देवी, डॉक्टर का भांजा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है।
बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में ही डॉक्टर दंपति का निवास स्थान था। अस्पताल और आवास के बीच कॉरिडोर है, जिसमें लगी आग फैलकर डॉक्टर दंपति के आवास तक पहुंच गई। हादसे के दौरान अस्पताल में मौजूद सभी मरीज सुरक्षित हैं।