Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoilers: विराट को मिलेगा उसका खोया हुआ विनायक
Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoilers: ऐश्वर्या शर्मा , नील भट्ट और आयशा सिंह के गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoilers: इन दिनों धमाकेदार और पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ काफी धमाल मचा रहा है। ऐश्वर्या शर्मा , नील भट्ट और आयशा सिंह के ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में लगातार इन दिनों उथल-पुथल देखने को मिल रही है। जल्द ही में शो में साहिबा की एंट्री हुई है जो सई का काफी साथ देती धिकायी दे रहीं है। विराट दूसरी तरफ अपने और सई के खोए हुए बेटे विनायक को ढूंढने में लगा हुआ है। बीते एपिसोड में देखा कि विनायक (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin written update) को सई की तारीफ करने के लिए भवानी काकू डांट देती हैं। साथ ही विनायक को पराया खून कह देती हैं। लेकिन शो के आने वाले एपिसोड में ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
Read Also-Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Upcoming Story: सई की जिंदगी में हुई किसी नए की एंट्री
घर से भागकर विराट की कार में छुप जाएगा विनायक: Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoilers
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भवानी की डांट सुनने के बाद विनायक घर छोड़कर चला जाता है।
पाखी विनायक की तलाश में दर-दर भटकती है और विराट को इस बारें में बताती है।
उस समय विराट की नजर कार में पड़ती है विनायक कार में ही मिलता है।
विनायक विराट को बताता है कि काकू उसे डांटती रहती हैं, जिससे वह घर वापस नहीं जाएगा।
विराट को मिलेगा उसका खोया हुआ विनायक: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
अपने खोये बेटे विनायक की तलाश में विराट एक कपल के घर जाता है।
उसे वहां पता चलता है कि वीनू का नाम अब बदलकर कार्तिक रख दिया गया है।
वो कपल कार्तिक को अपने बेटे से भी बढ़कर मानते हैं।
जब विराट उन्हें बताता है कि कार्तिक उनका खोया हुआ बच्चा है तब वो कपल हैरान हो जाता हैं।
इतना ही नहीं वो कार्तिक को विराट से मिलने तक नहीं देते।
मगर विराट के लाख समझने के बाद दोनों विराट को कार्तिक से मिलवाने के लिए तैयार हो जाते हैं।
बंदूक की नोंक पर सवि और विनायक किडनैप: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin written update
शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि हॉस्पिटल में बंदूक की नोंक पर सवि और विनायक को किडनैप कर लिया जाता है।
घबराकर विनायक अपने बाबा विराट को फोन कर देता है और बताता है कि वे किडनैप हो गए हैं।
लेकिन किडनैपर पीछे से आके बोलता हैं कि तेरे बाबा तब तुम्हारी मदद करेंगे, जब तुम उन्हें मिल पाओगे।