Gurmeet Ram Rahim: हरियाणवी में लांच किया राम रहीम ने नया गाना
Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत सिंह राम रहीम डेरा प्रमुख ने अपना पांचवां सॉन्ग हरियाणवी में लांच किया है। वहीं साध संगत राम रहीम के सॉन्ग...

Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम सिंह वो नाम है जिसे सुनने के बाद लोगो के जहन में एक एसे शख्स की छवि उभरती है जिससे किसी भी व्यक्ति को नफरत हो जाए इस नफरत के पीछे का कारण भी उतना ही लाजमी है जितना राम रहीम के साथ विवादों का पर आज जो बात कर रहें है वो रामरहीम से जरूर जुडी है पर विवादो को लेकर नहीं दरअसल डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम ने अपना नया गाना लांच किया है. गाना हरियाणवी में है और इस गाने को लांच करने के चौबीस घंटे के अंदर ही 4.1 मिलियन व्यूज आ चुके है , लोगो ने कमेंट भी जबरदस्त दिए है कईयों ने राम रहीम को भगवान मनकर कसीदे पढे है जिसमें लोग राम रहीम को बिल्कुल मानवता का मसीहा बता रहें है.
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम ने अपना पांचवां सॉन्ग हरियाणवी में लांच किया है: Gurmeet Ram Rahim
बतां दे कि गुरमीत राम रहीम बरनावां के आश्रम में 40 दिनों के पैरोल के दिन गुजार रहा है गुरमीत राम रहीम ने इस बार हरियाणवी में सॉन्ग ‘आशीर्वाद मांओं’ लांच किया है। सॉन्ग में डेरा प्रमुख शहर व गांवों के सरपंच और गणमान्यजनों से अपील करता हुआ दिखाई दे रहा है कि वो नशे से मर रहे नौजवानों को नशों से बचाकर उनकी मांओं से आशीर्वाद प्राप्त करें। यह गाना राम रहीम का पांचवा सांग है सांग पर 1 लाख 30 हजार लाइक्स भी है.
चार मिनट और 35 सेकेंड के इस सॉन्ग में डेरा प्रमुख बता रहा है कि आज हर गांव, शहर व नुक्कड़ मोहल्ले में लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी नशे में डूबी हुई हैं और मौत के आगोश में जा रही हैं। सॉन्ग में वह हरियाणवी पगड़ी पहनकर कह रहा है कि किसी भी धर्म में नशा करने को नहीं कहा गया है। लेकिन फिर भी नशा बढ़ता जा रहा है, इसलिए नशा बेचने वालों का पीछा करो और पहरा लगाकर इसको रोक दो और हरियाणवी पगड़ी की लाज रख लो।
राम रहीम अपनी फैन फॉलोंइग बरकरार रखना चाह रहा है
इस तरह के बातों से फिलहाल राम रहीम अपनी फैन फॉलोंइग बरकरार रखना चाह रहा है वैसे राम रहीम के गाने पर आए इन व्यूज को देखकर यह जरूर लगता है कि राम रहीम को कानून ने भले ही गुनहगार मान लिया हो देश और दुनिया के बहुत से लोगो की आंखे खुल चुकी है जो राम रहीम को कभी देवदूत मानते थें पर अब भी ऐसे लाखों लोग है जो रामरहीम के उपर विश्वास रखे हुए है, फिर चाहे उन्हें गुमराह कहें या अपनी अपनी आस्था कारण जो भी हो पर इस तरह की घटनाएं अक्सर ही समाज के लोगो को सोचने पर मजबूर जरूर कर देती है कि समाज के नज़र में सच को उजागर करने के लिए कितने प्रमाण चाहिए होते हैं ।
वीडियो के अंत में आपको बतातें चले कि करीब दो दशक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा के सच्चे सौदे के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा राम रहीम सिंह, जो दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे हैं।