हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड ने मलेशिया को 4-0 से हराया
ये रहा पूल के अनुसार का प्वाइंट टेबल Hockey World Cup 2023 Pool points table

ओडिशा में चल रहे पुरुष हॉकी विश्व कप में नीदरलैंड (Netherlands) की टीम ने मलेशिया (Malaysia) को हरा दिया है। शनिवार को खेले गए पूल ‘C’ के मुकाबले में नीदरलैंड की टीम ने मलेशिया को 4-0 से हराया। इसी के साथ नीदरलैंड पूल ‘C’ में पहले स्थान पर काबिज हो गया है। उसके न्यूजीलैंड के बराबर तीन अंक हैं, लेकिन न्यूजीलैंड गोल के आधार पर शीर्ष पर है।
मुकाबले में नीदरलैंड की टीम मलेशिया पर शुरू से ही हावी रही। नीदरलैंड ने मलेशिया को एक भी गोल नहीं करने दिया। नीदरलैंड के लिए पहला गोल वैन डैम थाइज(Van Dam Thijs) ने 19वें मिनट में किया। इसके बाद जानसेन जिप(Jansen Zip) ने 23वें मिनट, बिंस ट्यून(Bins Tun) ने 46वें मिनट और क्रून जॉरिट (Kroon Jorrit) ने 59वें मिनट में गोल किया। मलेशिया के खिलाड़ी मैच में कोई गोल नहीं कर सके। नीदरलैंड ने यह मुकाबला 4-0 से अपने नाम कर लिया।
पुरुष हॉकी विश्व कप 2023
ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी तक चल रहे एफआईएच(FIH) पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में दुनिया भर की 16 शीर्ष टीमें प्रतिष्ठित खिताब के लिए मुकाबला कर रहीं हैं।
2023 हॉकी विश्व कप में 16 टीमों को चार पूल में बाँटा गया है – पूल A – D
पुरुषों का हॉकी विश्व कप 2023 समूह
पूल ए: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, अर्जेंटीना
पूल बी : बेल्जियम, जापान, कोरिया, जर्मनी
पूल सी : नीदरलैंड, चिली, मलेशिया, न्यूजीलैंड
पूल डी: भारत, वेल्स, स्पेन, इंग्लैंड
किस आधार पर मैच खेल रहीं है टीमें
ग्रुप चरण के बाद, परिणामों के आधार पर प्रत्येक पूल से शीर्ष टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस बीच, चार समूहों से दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें अन्य चार क्वार्टर फाइनलिस्ट का निर्धारण करने के लिए क्रॉसओवर मैचों में आमने-सामने होंगी।
चैंपियनशिप की दौड़ से बाहर होने वाली टीमें तब तक क्लासिफिकेशन मैच खेलना जारी रखेंगी जब तक कि पुरुषों के हॉकी विश्व कप 2023 में उनकी अंतिम रैंक तय नहीं हो जाती।
2023 पुरुष हॉकी विश्व कप का फाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा जबकि इससे पहले तीसरे स्थान के लिए मैच खेला जाएगा।
ये रहा पूल के अनुसार का प्वाइंट टेबल
Hockey World Cup 2023 Pool points table
Position | Team | Played | Won | Draw | Lost | Points | GF | GA | GD |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1* | Australia | 1 | 1 | 0 | 0 | 3 | 8 | 0 | +8 |
2** | Argentina | 1 | 1 | 0 | 0 | 3 | 1 | 0 | +1 |
3** | South Africa | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 0 | 1 | -1 |
4 | France | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -8 |
पूल A के परिणाम और स्कोर
मैच: अर्जेंटीना 1-0 दक्षिण अफ्रीका
(गोल स्कोरर: अर्जेंटीना – मैको कैसेला 43′; दक्षिण अफ्रीका – एनए)
मैच: ऑस्ट्रेलिया 8-0 फ्रांस
(गोल स्कोरर: ऑस्ट्रेलिया – थॉमस क्रेग 9′, 32′, 45′, जेरेमी हेवर्ड 27′, 29′, 32′, फ्लिन ओगिलवी 27′, थॉमस विकम 54′; फ्रांस – एनए)
मैच: फ्रांस बनाम दक्षिण अफ्रीका
मैच: अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया
मैच: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
मैच: फ्रांस बनाम अर्जेंटीना
Position | Team | Played | Won | Draw | Lost | Points | GF | GA | GD |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1* | Belgium | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
2** | Germany | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
3** | South Korea | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
4 | Japan | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
पूल B के परिणाम और स्कोर
मैच: बेल्जियम बनाम दक्षिण कोरिया
मैच: जर्मनी बनाम जापान
मैच: दक्षिण कोरिया बनाम जापान
मैच: जर्मनी बनाम बेल्जियम
मैच: बेल्जियम बनाम जापान
मैच: दक्षिण कोरिया बनाम जर्मनी
Position | Team | Played | Won | Draw | Lost | Points | GF | GA | GD |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1* | Netherlands | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
2** | New Zealand | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
3** | Malaysia | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
4 | Chile | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
पूल C परिणाम और स्कोर
मैच: न्यूजीलैंड बनाम चिली
मैच: नीदरलैंड बनाम मलेशिया
मैच: मलेशिया बनाम चिली
मैच: न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड
मैच: मलेशिया बनाम न्यूजीलैंड
मैच: नीदरलैंड बनाम चिली
Position | Team | Played | Won | Draw | Lost | Points | GF | GA | GD |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1* | England | 1 | 1 | 0 | 0 | 3 | 5 | 0 | +5 |
2** | India | 1 | 1 | 0 | 0 | 3 | 2 | 0 | +2 |
3** | Spain | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 0 | 2 | -2 |
4 | Wales | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 0 | 5 | -5 |
पूल D के परिणाम और स्कोर
मैच: इंग्लैंड 5-0 वेल्स
(गोल स्कोरर: इंग्लैंड – निकोलस पार्क 1′, लियाम अंसेल 28′, 38′, फिल रोपर 42′, निकोलस बांडुरक 58′; वेल्स – एनए)
मैच: भारत 2-0 स्पेन
(गोल स्कोरर: भारत: अमित रोहिदास 13′, हार्दिक सिंह 27′; स्पेन – एनए)
मैच: स्पेन बनाम वेल्स
मैच: इंग्लैंड बनाम भारत
मैच: स्पेन बनाम इंग्लैंड
मैच: भारत बनाम वेल्स