India Newsग़ुजरात
Isudan Gadhvi: इसुदान गढवी बने गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष
Isudan Gadhvi: इसुदान गढवी बने गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष

Isudan Gadhvi: गोपाल इटालिया को राष्ट्रीय टीम में मिला स्थान
- विधायक चैतर को दक्षिण जोन और अल्पेश को सूरत जोन की कमान
- गुजरात में आम आदमी पार्टी ने इसुदान गढ़वी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
- गढ़वी गत विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे।
- वहीं, गोपाल इटालिया को गुजरात प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर राष्ट्रीय सह सचिव बनाया गया है।
- उन पर महाराष्ट्र प्रभारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
- पार्टी ने गुजरात में एक अध्यक्ष और पांच राज्य कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं।
- सभी 5 राज्य कार्यकारी अध्यक्षों को अलग-अलग जोन का प्रभार सौंपा गया है।
गुजरात विधानसभा चुनाव: Isudan Gadhvi
गुजरात विधानसभा चुनाव में करीब 13 फीसदी वोट और 5 सीटें जीतकर पार्टी ने गुजरात में नई पारी शुरू की है। पार्टी का ध्यान अब वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव है। इसे लेकर बुधवार को पार्टी की गुजरात इकाई में संगठनात्मक बदलाव किया गया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बदलाव प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया की जगह ओबीसी से आने वाले इसुदान गढवी को आगे लाया गया है। वहीं, गोपाल इटालिया महाराष्ट्र के पार्टी प्रभारी के साथ राष्ट्रीय टीम में बतौर सह सचिव भूमिका निभाएंगे।
अल्पेश कथिरिया
- इसके अलावा अल्पेश कथिरिया को राज्य कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ सूरत जोन का कार्यभार सौंपा गया है।
- संगठन में डेडियापाड़ा से जीत हासिल करने वाले युवा विधायक चैतर वसावा का कद बढ़ाते हुए.
- उन्हें भी राज्य कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के साथ दक्षिण जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- इसके अलावा डॉ रमेश पटेल को राज्य कार्यकारी अध्यक्ष व उत्तर गुजरात प्रभारी.
- जगमल वाला को राज्य कार्यकारी अध्यक्ष व सौराष्ट्री जोन प्रभारी.
- जेवाल वासरा को राज्य कार्यकारी अध्यक्ष व सेंट्रल जोन प्रभारी और कैलाश गढवी को राज्य कार्यकारी अध्यक्ष व कच्छ जोन का प्रभारी बनाया गया है।
- यह जानकारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक के हवाले से दी गई है।