India NewsState News
Kalyan Singh: महापौर ने स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया
Kalyan Singh: महापौर ने स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया

Kalyan Singh: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर…
- आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
- योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लोकप्रिय जननेता, सुशासन के संवाहक,
- श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण श्रद्धेय कल्याण सिंह की जयंती पर..
- उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
- उन्होंने कहा है कि राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित बाबू जी का प्रेरणादायी जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान
- व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
- केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गरीबों, वंचितों एवं पिछड़ों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने
- तथा उनका उत्थान करने के लिए आपको सदैव स्मरण किया जाएगा।
- महापौर ने स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा पर किया पुष्पार्चन
- लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ नगर निगम के सामने लगी कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
- इस अवसर पर भाजपा नेता विन्ध्यवासिनी कुमार और रजनीश गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।