भोपाल में उत्साह का माहौल, Mascot Asha आशा दे रही है जानकारी
B-boy Karim Gwenऔर Arif Chowdhary ने समा बांधा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स Khelo India Youth Games 2022 को लेकर भोपाल में उत्सव का माहौल है। खेलो इंडिया की मेस्कॉट आशा (Mascot Asha) भोपाल के विभिन्न स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर खेलो इंडिया के बारे में जानकारी दे रही है। ”हिन्दुस्तान का दिल धडका दो””Hindustan Ka Dil Dhadka Do” एन्थम पर लोगों के साथ ”हुक स्टेप”(Hook Step) पर डांस कर रही है।
B-boy Karim Gwen और Arif Chowdhary ने समा बांधा
जनसंपर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को खेलों इंडिया की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से ”आशा”(Mascot Asha) रविवार शाम को बड़े तालाब के पास अर्न्तराष्ट्रीय ब्रेक डासंर अमेरिका के बी बॉय करीम ग्वेन (B-boy Karim Gwen) और भारत के बी बॉय आरिफ चौधरी(India’s b-boy Arif Chowdhary) जो कि फ्लाइंग मशीन के नाम से भी जाने जाते है, के साथ खेलो इंडिया का समा बांधा । लोगों ने और छोटे बच्चों ने मेस्कॉट आशा के साथ सेल्फी ली और डांस किया।
Khelo India Youth Games: मध्यप्रदेश में ब्रेक डांस अकादमी
अमेरिका के बी बॉय करीम मध्यप्रदेश में टैलेंट सर्च के माध्यम से चयनित बच्चों को आरिफ चौधरी(Arif Chaudhary) और नितिन के साथ प्रशिक्षण दे रहे है। पेरिस आलम्पिक- 2024 (Paris Olympics – 2024) में ब्रेक डांस के शामिल होने के बाद, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) ने मध्यप्रदेश में ब्रेक डांस अकादमी खोलने की संभावनाओं को देखते हुए टेलेंट सर्च करवाने के निर्देश दिए थे। पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्यप्रदेश के आठ शहरों में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, मंडला, बालाघाट और खरगोन आयोजित किया जाएगा।
भोपाल के TT नगर स्टेडियम में 30 जनवरी 2023 को रंगारंग उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। खेलों इंडिया गेम्स 11 फरवरी तक चलेगें। कुल 27 खेलों में देश भर के 5000 से अधिक एथलीट अपने प्रतिभा का परिचय देगें।