Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल सांसद संतोख सिंह का निधन
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी कांग्रेस नेता की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शनिवार सुबह फिल्लोर के पास जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह...

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी कांग्रेस नेता की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शनिवार सुबह फिल्लोर के पास जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। जालंधर से संतोख सिंह 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे। उनकी पार्थिव देह को फगवाड़ा अस्पताल ले जाया गया।
सांसद संतोख सिंह का निधन: Bharat Jodo Yatra
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सांसद संतोख सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
मल्लिकार्जुन खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंन ट्वीट कर लिखा- “हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के अचानक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ..”
भारत जोड़ो यात्रा आज राहुल गांधी की पंजाब में जारी है और ये दुःख भरी खबर मिली है. आज राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा में संतोख सिंह साथ-साथ चल रहे थे. अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद तुरंत उन्हें एंबुलेंस से फगवाड़ा के एक अस्तपाल में एडमिट कराया गया था.
इलाज के दौरान फगवाड़ा के विर्क अस्पताल में संतोख सिंह का निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक यात्रा के दौरान उन्हें हर्ट अटैक आया था जिसके कारण उनका देहांत हो गया.