RRR: ने पूरे किए जापान में 100 दिन, SS Rajamouli ने किया ये ट्वीट
RRR: फिल्म आरआरआर (RRR) बाहुबली फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की हालिया ब्लॉकबस्टर जापान में भी बम्पर धमाल मचा रही है...

RRR: completes 100 days in Japan फिल्म आरआरआर (RRR) बाहुबली फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की हालिया ब्लॉकबस्टर जापान में भी बम्पर धमाल मचा रही है। 100 दिन जापानी भाषा में इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे हो गए हैं। और ये फिल्म अभी भी दर्शकों को एंटरटेन कर रही है। जापानी सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे होने के बाद निर्देशक SS राजामौली ने एक ट्वीट कर फैंस को अपना आभार व्यक्त किया है। फिल्म निर्देशक SS राजामौली ने अभी हाल ही में एक ट्वीट कर लिखा था, ‘उन दिनों में वापस आ गए, 100 दिन जहां एक फिल्म चलती है। बहुत बड़ी बात है 175 दिन चलना। समय के साथ बिसिनेस्स की संरचना बदल जाती है। वो प्यारी यादें चली गई थीं। लेकिन दोबारा से जापानी दर्शक हमें वो पल जीने का मौका दे रहे हैं। लव यू जापान’
जापान में भी धमाकेदार कमाई कर रही है: RRR
दिलचस्प बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजा कर दुनियाभर में बम्पर कमाई कर रही है। इस फिल्म ने करीब 45 करोड़ रुपये अब तक जापानी बॉक्स ऑफिस से कुल कमाई हासिल कर ली है। इतना ही नहीं, जापानी बॉक्स ऑफिस पर इसी के साथ ये फिल्म रिलीज होने वाली हाईएस्ट इंडियन ग्रोसर फिल्म बन गई। साथ ही RRR ने जापान में अब तक की सबसे बड़ी सुपर हिट हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म मुथू को भी पीछे छोड़ दिया है। इंडियन सिनेमा के इसके साथ नाम से एकऔर बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया है। यहां देखें निर्देशक SS राजामौली और फिल्म मेकर के आधिकारिक ट्वीट्स।
ऑस्कर्स की भी रेस में है RRR
बता दें गाने नाटू-नाटू को RRR के ब्लॉकबस्टर हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। गाना ऑस्कर्स की भी रेस में हैं। 2023 में इस फिल्म के गाने को ऑस्कर्स बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया गया है। 13 मार्च पर अब हर किसी की नजर टिकी हुई है। 2023 के जहां ऑस्कर्स विजेताओं का ऐलान किया जायेगा। तो क्या आप भी इस स्वर्णिम पल के लिए इंतजार में है जब ऑस्कर्स में RRR के नाम जीत हासिल होगी