India News
Russian Youtuber: ताड़देव में हाईराइज बिल्डिंग में स्टंट करने गए दो रूसी यूट्यूबर गिरफ्तार
Russian Youtuber: ताड़देव इलाके में स्थित 60 मंजिला हाईराइज इमारत इंपीरियल ट्विन टावर्स में स्टंट करने गए दो रूसी यूट्यूबर को पुलिस...

Russian Youtuber : मुंबई, 27 दिसंबर, ताड़देव इलाके में स्थित 60 मंजिला हाईराइज इमारत इंपीरियल ट्विन टावर्स में स्टंट करने गए दो रूसी यूट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दो रूसी यूट्यूबर गिरफ्तार: Russian Youtuber
- इन दोनों की पहचान मास्किम शचरबाकोव और रोमन प्रोशिन के रूप में की गई है।
- ताड़देव पुलिस की टीम ने इन दोनों के बारे रूसी दूतावास को भी सूचित किया है।
- इन दोनों से ताड़देव पुलिस स्टेशन की टीम गहन छानबीन कर रही है।
- पुलिस के अनुसार दोनों यूट्यूबर सोमवार की रात में बिना इमारत की सोसाइटी की मंजूरी लिये इमारत में जबरन घुस गए।
- इसकी जानकारी सुरक्षा गार्डों को सीसीटीवी के माध्यम से मिली लेकिन तब तक दोनों इमारत की 58 मंजिल तक सीढ़ियों से पहुंच गए थे।
- रूसी यूट्यूबर सुरक्षा गार्डों को चकमा दे रहे थे, इसलिए सुरक्षा गार्डों ने इसकी जानकारी तत्काल ताड़देव पुलिस स्टेशन को दी।
- इसके बाद करीब दो घंटे के भीतर ही दोनों को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ा और दोनों को पुलिस को सौंप दिया।
- दोनों यूट्यूबरों ने पुलिस को बताया कि वे सीढ़ियों से बिल्डिंग की 58वीं मंजिल पर गए थे।
- वे वहां से स्टंट करते हुए बिल्डिंग से नीचे आ जाते।
- वे इस स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते थे।
- हालांकि इससे पहले ही सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पकड़ लिया।
- उनका स्टंट अधूरा रह गया।
- पुलिस ने निजी संपत्ति में जबरन घुसने, जान जोखिम में डालकर स्टंट वीडियो रिकॉर्ड करने का प्रयास करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
- साथ ही पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी रूसी दूतावास को भी दे दी है।