Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Sonia Gandhi Health Update: सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सांस की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आगे उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी को डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में श्वसन चिकित्सा विभाग में रखा गया है। उन्हें वायरल श्वसन संक्रमण की निगरानी और उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी की तबीयत बीते मंगलवार से ठीक नहीं थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा से कल दिल्ली लौट आए थे। आज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में यात्रा से जुड़ गए हैं। वहीं प्रियंका गांधी देखभाल के लिए दिल्ली में हैं। भर्ती कराए जाने के दौरान वे भी अस्पताल[Sonia Gandhi Health Update] पहुंची थीं।
Read Also: Sonia Gandhi: सोनिया गांधी पहुंचीं शिमला, प्रियंका के साथ रुकी हैं छराबड़ा में