Tunisha Death Case: तुनिशा की मौत के लिए शीजान, उसकी मां और बहन जिम्मेदार, वनिता शर्मा
Tunisha Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने संगीन आरोप लगाया कि तुनिशा की मौत के लिए शीजान...

Tunisha Death Case: मुंबई, 30 दिसंबर, टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने संगीन आरोप लगाया कि तुनिशा की मौत के लिए शीजान, उनकी मां और बहन जिम्मेदार है। वनिता शर्मा ने आशंका जतायी कि उनकी बेटी की इन लोगों ने सुनियोजित तरीके से हत्या की होगी। उन्होंने इस मामले की गहन छानबीन कर असलियत का पता लगाने और आरोपितों को कठोर सजा दिलाने की मांग की है।
जीशान की मां और बहन तुनिशा को जबरन दरगाह में ले जाते थे: Tunisha Death Case
वनिता शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि उनकी बेटी मजबूत दिल की थी, वह कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती। जीशान की मां और बहन तुनिशा को जबरन दरगाह में ले जाते थे और उसे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तुनिशा को प्रताडि़त किया जा रहा था। यहां तक कि शीजान की मां ने तुनिशा को कुत्ते की देखभाल के लिए मजबूर किया। शीजान ने उनकी बेटी तुनिशा से शादी का वादा किया था, लेकिन इसके बाद भी उसका अन्य लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था। एक बार तुनिशा ने शीजान के मोबाइल फोन पर अन्य लड़कियों के फोन चैट पढ़ लिए थे, जिससे दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया।
शर्मा ने कहा कि अगर शीजान का अन्य लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था तो उसने तुनिशा को क्यों फंसाया। जिस दिन तुनिशा ने आत्महत्या की, उस समय शीजान वहीं उपस्थित था और उसी ने तुनिशा को मौके से बाहर निकाला था। वनिता शर्मा ने कहा कि यह सब जिस तरीके से हुआ, उससे उन्हें लग रहा है कि तुनिशा ने आत्महत्या नहीं की ,बल्कि उसकी हत्या की गई है। इसकी जांच की जानी चाहिए।