India News

Umesh Pal Hatyakand: अखिलेश यादव के साथ उमेश पाल हत्याकांड के मास्टरमाइंड का फोटो वायरल

Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश...

Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है।

उमेश पाल हत्याकांड के मास्टरमाइंड का फोटो वायरल: Umesh Pal Hatyakand

तस्वीर में सदाकत खान अखिलेश यादव से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहा है। दोनों के साथ में सपा की पूर्व प्रवक्ता और इलाहाबाद विवि की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह भी खड़ी दिखाई दे रही हैं। उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड अतीक अहमद के बेटे असद अहमद पर UP पुलिस ने इनाम घोषित किया है। इनाम की यह राशि 50 हजार रुपए रखी गई है।

असद के साथ इस केस में फरार चल रहे 3 अन्य आरोपितों पर भी इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस ने माफिया अतीक के एक अन्य सहयोगी नफीस को भी गिरफ्तार किया है। हमले में प्रयोग हुई क्रेटा गाडी नफीस की ही थी। इसी के साथ उमेश के क़त्ल की साजिश में शामिल एक अन्य आरोपित सदाकत को भी गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है।

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे किसी भी आरोपित या सहयोगी को पनाह देने वालों पर भी एक्शन लिया जाएगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DGP मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में माफियाओं या उनके गुर्गों को संरक्षण देने वालों को भी चेतावनी दी गई है। चेतावनी में कहा गया है कि उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे किसी भी आरोपित या सहयोगी को पनाह अथवा संरक्षण देने वालों पर भी एक्शन लिया जाएगा।

आम लोगों से भी आरोपितों के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर पुलिस को बताने की अपील की गई है। बताया यह भी जा रहा है कि फरार चल रहे आरोपितों पर घोषित इनाम की राशि जल्द ही बढ़ाई भी जा सकती है। वहीं एक अन्य खुलासे के मुताबिक गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद व्हाट्सएप से शूटरों के सम्पर्क में था।

Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल पर हमला करने वाले कुल शूटरों की तादाद 13 बताई जा रही है

उमेश पाल पर हमला करने वाले कुल शूटरों की तादाद 13 बताई जा रही है। जब 6 शूटर उमेश और उनके गनर पर हमला कर रहे थे तब 7 अन्य आस-पास खड़े हो कर बैकअप में तैयार थे। STF ने साबिर नाम के एक शूटर की पहचान भी कर ली है। इस हमले की साजिश प्रयागराज यूनिवर्सिटी के मुस्लिम हॉस्टल में रची गई थी। दावा यह भी किया जा रहा है कि अशरफ भी बरेली जेल से व्हट्सएप चलाता था।

शूटरों को डायरेक्शन देने में उसका भी नाम सामने आ रहा है। यह खुलासा साजिश में शामिल सदाकत खान से हुई पूछताछ के बाद हुआ। सदाकत खान इलाहबाद हाईकोर्ट में वकालत करता है और अवैध तौर पर मुस्लिम हॉस्टल के कमरा नंबर 36 में रहता था। सदाकत खान को समाजवादी पार्टी का करीबी बताया जा रहा है। उसकी एक तस्वीर अखिलेश यादव के साथ हाथ मिलाते हुए वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि सदाकत नेपाल भागने की फिराक में था लेकिन उसे STF ने रास्ते में ही दबोच लिया।

Show More

Related Articles

Back to top button