Umesh Pal Murder Case: उमेश हत्याकांड की साजिश में ये दो महिलाएं शामिल थी!, जानें दूसरी महिला कौन है?
Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड की साजिश की कहानी दो महिलाओं के आस-पास घूम रही है। शूटरों को पेशगी में शाइस्ता पर....

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड की साजिश की कहानी दो महिलाओं के आस-पास घूम रही है। शूटरों को पेशगी में शाइस्ता पर दिए एक लाख नगदी और मोबाइल का आरोप लगा है। जबकि आरोप है रुखसार पर कि हत्याकांड में प्रयुक्त कार उसी के नाम पर है।
जानें दूसरी महिला कौन: Umesh Pal Murder Case
उमेश पाल पुलिस को हत्याकांड में दो महिलाओं की तलाश है। दोनों महिलाओं के आस- पास उमेश पाल हत्याकांड की साजिश की कहानी घूम रही है। जहां हत्या की साजिश में शाइस्ता पर शामिल होने का आरोप है, और वहीं रुखसार पर यह आरोप है कि हत्याकांड में प्रयुक्त कार उसके ही नाम पर थी।
दोनों महिलाएं हत्याकांड के दूसरे दिन से लापता हैं। 25 हजार का इनाम पुलिस ने शाइस्ता पर घोषित किया है तो रुखसार अभी भी रहस्यमय पहेली बनी हुई है।
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को सीधे नामजद किया गया था। हत्या के दूसरे दिन एफआईआर सुबह दर्ज हुई थी।
शाइस्ता नामजद होने की भनक लगते ही फरार हो गई। गली-गली रिश्तेदारों और करीबियों के घर पुलिस उन्हें खोजने में लगी लेकिन, कहीं कुछ अभी तक पता नहीं चला। 25 हजार का इनाम जब पुलिस उन्हें नहीं खोज पाई तो उनके ऊपर घोषित कर दिया।
पुलिस ने जांच के दौरान दावा किया कि शाइस्ता न सिर्फ साजिश में शामिल थी, बल्कि उसने असद के माध्यम से शूटरों को एक एक लाख पेशगी और एक एक मोबाइल दिया था। शाइस्ता को अब पुलिस शहर के अलग अलग मौहल्लों में ढूंढ रही है।
बुधवार को भी पुलिस ने करेली, जीटीबी नगर,चकिया, कसारी मसारी, मरियाडीह, असरौली, राजरूपपुर, आदि इलाकों में रिश्तेदारों और बेटों के दोस्तों के घर ढूंढा है। लेकिन उनका अब तक कुछ पता नहीं चला।
रुखसार शहरवासियों के लिए बिल्कुल नया नाम
शाइस्ता के कुछ नजदीकी रिश्तेदारों को से भी पूछताछ हो रही है। मोबाइल बंद है। सीडीआर के आधार पर कुछ नंबर सर्विलांस पर भी लगाए हैं।
Umesh Pal Murder Case: शहरवासियों के लिए रुखसार बिल्कुल नया नाम है
रुखसार करेली की रहने वाली उस वक्त चर्चा में आई जब उमेश हत्याकांड में प्रयुक्त क्रेटा कार पुलिस ने बरामद की। इंजन और चेचिस नंबर से पता चला कि कार ईट आन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस अहमद की थी, जिसे उन्होंने अपनी रिश्तेदार रुखसार को बेच दिया था।
रुखसार का रहस्य आज भी बरकरार
पुलिस तुरंत रुखसार के घर पहुंची। वह परिवार के साथ फरार हो गई। वहां ताला लगा था। नफीस को इसके बाद पकड़ लिया गया। रुखसार की तलाश में नफीस की पूछताछ के आधार पर छापे मारे गए। लोगों से मोबाइल नंबर की सीडीआर के आधार पर पूछताछ हुई लेकिन रुखसार का रहस्य अभी भी बरकरार है।
कैसे पहुंची कार शूटरों तक
उसके बारे में पुलिस कुछ भी पता नहीं लगा पाई। उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि कार शूटरों तक कैसे पहुंची। नफीस की घटना में बेगुनाही रुखसार के बयान पर निर्भर करेगा। पुलिस का कहना है कि रुखसार की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।