Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा कसौली में अभिमन्यु संग कर रही हैं मस्ती
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा ने फैंस का दिल जीत लिया..

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा ने फैंस का दिल जीत लिया है। अक्षरा और अभिमन्यु के रूप में दोनों फैंस के फेवरेट ऑनस्क्रीन कपल बन गए हैं। सीरियल में अक्षरा और अभिमन्यु की कमाल की केमिस्ट्री नजर आती है और इसी वजह से फैंस दोनों को हमेशा साथ देखना चाहते हैं। कहानी में छह साल का लीप आ चुका है और इन दिनों सीरियल में अक्षरा और अभिमन्यु अलग-अलग नजर आ रहे हैं। एक तरफ अक्षरा कसौली में है और अभिमन्यु उदयपुर में गोयंका हाउस संभाल रहा है। इन सबके बीच, सोशल मीडिया पर प्रणाली-हर्षद की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों कसौली में मस्ती करते दिख रहे हैं।
वायरल हुई फैंस के बीच यह फोटो: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
दरअसल, ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) स्टार प्रणाली राठौड़ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में दोनों ने एक-दूसरे को साइड से हग किया हुआ है। प्रणाली पिंक कलर के सूट में काफी सुंदर लग रही हैं और अभिमन्यु ने डेनिम जींस के साथ कोट पहना है। इस तस्वीर में दोनों ने अपने गले में एक ही मफलर लिया हुआ है और दोनों के चेहरे की स्माइल इस तस्वीर को और शानदार बना रही है। सोशल मीडिया पर प्रणाली और हर्षद की ये फोटो खूब वायरल हो रही है। कई फैन पेज ने इंस्टा पर इस फोटो को पोस्ट किया है, जिस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं।
अक्षरा-अभिमन्यु का आमना-सामना जल्द होगा
ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में अक्षरा और अभिमन्यु छह साल से दूर है लेकिन अब कहानी में जल्द ही दोनों का आमना-सामना हो सकता है। सीरियल में दोनों अबीर के स्कूल में नहीं मिल पाएंगे। वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अक्षरा और अभिमन्यु चर्च में टकराएंगे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को देखते हैं या नहीं… ये देखने वाली बात है।